फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: महिला को जेल भेजने के मामले ने पकड़ा तूल, आईजी ने दरोगा को फटकारा, एसएसपी को साैंपी जांच

Sat, 08 Nov 2025 09:22 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीड़ित पक्ष की पूरी बात सुनने के बाद आईजी ने तत्काल नई बस्ती चौकी इंचार्ज नितीश भारद्वाज को तलब कर लिया। आईजी ने दरोगा नितीश से पूछने पर वह जेल भेजने के बारे में कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। 
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के नई बस्ती इलाके में पिछले दिनों हुई मामूली मारपीट में एक महिला को जेल भेजने के मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने आईजी आकाश कुलहरि से मिलकर गुहार लगाई। पुलिस पर जानबूझकर इकतरफा कार्रवाई का आरोप लगााया। उनकी पूरी बात सुनने के बाद आईजी ने तत्काल नई बस्ती चौकी इंचार्ज नितीश भारद्वाज को तलब कर लिया। आईजी ने दरोगा नितीश से पूछने पर वह जेल भेजने के बारे में कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि उनकी ओर से सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस की इकतरफा कार्रवाई से आईजी नाराज हो गए। उन्होंने दरोगा समेत अफसरों को भी इस कार्रवाई के लिए जमकर फटकार लगाई। इस मामले की जांच उन्होंने एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें