फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बरुआसागर नगर पालिका उपवन के 66 पेड़ काटने का मामला, आठ के दर्ज हुए बयान, जांच रिपोर्ट शासन को भेजी

Tue, 30 Dec 2025 11:58 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

शिकायत पर वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची तो उपवन में अवैध कटान के बाद ठूंठ मिले थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच टीम ने आठ लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर बयान दर्ज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरुआसागर में पिछले साल नगर पालिका के उपवन में सैकड़ों पेड़ काटे गए थे। शिकायत पर वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची तो उपवन में अवैध कटान के बाद ठूंठ मिले थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच टीम ने आठ लोगों के बयान दर्ज किए। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी।
विज्ञापन


याची मुकेश कुमार नायक, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, रामकिशुन पाल और बालकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि 21 फरवरी 2024 में उन्हें बरुआसागर के उपवन में पेड़ों की अवैध कटान की सूचना मिली थी। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जांच में पाया गया था कि 66 पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है लेकिन वन विभाग की जांच टीम ने इस मामले में न कोई रिपोर्ट दर्ज की, न कोई कार्रवाई।

मुकेश ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच टीम बनाई गई। शुक्रवार को टीम बरुआसागर के उपवन में जांच करने पहुंची। टीम ने लोगों के अलावा नगरपालिका अध्यक्ष और अधिकारियों से भी पूछताछ की। शनिवार को सभी के बयान दर्ज कराए गए और शासन को जांच रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन



जनप्रतिनिधि के आरा मशीन पर पहुंचाई गई थी लकड़ी
मुकेश ने आरोप लगाया कि नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रिश्तेदार की आरा मशीन है। उपवन से काटी गई लकड़ी इसी आरा मशीन पर पहुंचाई गई। इस उपवन में सागौन, शीशम, नीम सहित कई पेड़ थे, जिनकी कीमत लाखों में है। इसका आकलन भी वन विभाग ने सही से नहीं किया था।
विज्ञापन



मामला गोपनीय है। इसलिए साक्ष्य व एक-एक कर सबके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब शासन स्तर से ही कार्रवाई होगी। - नीरज आर्या, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें