फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: आज से पटरी पर दौड़ने लगेंगी निरस्त ट्रेनें, ललितपुर में चल रहा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हुआ पूरा

Tue, 21 Jul 2026 08:51 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते प्रभावित चल रहीं ट्रेनों का संचालन मंगलवार से सुचारू हो जाएगा। इसके अलावा ललितपुर में खजुराहो वंदेभारत का ठहराव भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते प्रभावित चल रहीं ट्रेनों का संचालन मंगलवार से सुचारू हो जाएगा। इसके अलावा ललितपुर में खजुराहो वंदेभारत का ठहराव भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-बीना रेलखंड के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया। तीन चरणों में होने वाले इस कार्य के तहत सोमवार को एनआई कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे अब मंगलवार से निरस्त व बदले रूट से चल रहीं कई ट्रेनों को पूर्व की भांति चलाया जाएगा।


आज से यह ट्रेनें चलेंगी पूर्व निर्धारित समय पर
जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस(12192), हैदराबाद-निजामुद्दीन दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12721), अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस(18238), अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस (12716), हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस (12782), हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (12808), अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (20808) और 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस का पूर्व निर्धारित समय पर संचालन होगा।
विज्ञापन



यह ट्रेनें कल से चलेंगी

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर (64616), ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (64615), ललितपुर-बीना मेमू (64618), बीना-ललितपुर मेमू (64617) और 05073 एसमवीटी बेंगलुरू-लखनऊ सिटी मंगलवार से पूर्व निर्धारित समय पर चलेंगी।


अब पूर्व की भांति ललितपुर में रुकेंगी ये ट्रेनें
निजामुद्दीन-खजुराहो वंदेभारत (22470), खजुराहो-निजामुद्दीन वंदेभारत (22469), कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस (11842), खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (11841), खजुराहो-झांसी मेमू (64609) और 64610 झांसी-खजुराहो मेमू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें