फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पार्टनर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 52 लाख, डेयरी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 13 Jun 2026 12:14 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
कारोबारी से 52 लाख की ठगी। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से 52 लाख रुपये ठग लिए गए। कारोबारी ने आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से जालौन के थाना सिरसाकलार के तरसौली गांव निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात उसकी बहन के माध्यम से दतिया के पीतांबरा क्षेत्र निवासी गोविंद सिंह यादव से हुई थी। गोविंद ने खुद को डेयरी संचालक बताते हुए शराब व्यवसाय में साझेदार बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि धोखाबाजी करके 1 अप्रैल 2026 को उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 40 लाख रुपये ले लिए। इसके साथ ही कार्यालय के काम के लिए सामान और एक कार भी उसने ले लिया। इसकी कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये है। इस तरह करीब 52 लाख रुपये धनराशि और संपत्ति हड़प ली। काफी दिन बाद जब उन्होंने पता लगाया तब आरोपी टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर उनको मालूम चला कि आरोपी शुरू से ही उनको वास्तविक साझेदारी बनाना नहीं चाहता था। अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें