फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुंदर और हरी भरी झांसी की बुनियाद रखी थी डा. बी लाल ने

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर डा. बी लाल झांसी के पहले महापौर बने थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में हरी-भरी और सुंदर झांसी की बुनियाद रखी थी। उनके प्रयासों से किले की तलहटी का नजारा एकदम बदल गया था।
विज्ञापन

नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद महापौर का पहला चुनाव साल 2006 में हुआ था। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित की गई इस सीट पर कांग्रेस ने पेशे से चिकित्सक डा. बी लाल को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन, डा. बी लाल अपनी साफ छवि और जीवन पर्यंत किए गए सामाजिक कार्यों के बूते पर आसानी से तीस हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत गए थे।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पहला काम किले की तलहटी में स्थित उजाड़ से पड़े रानी लक्ष्मीबाई पार्क को संवारने का किया था। उन्होंने पार्क को नए सिरे से संवारा था, साथ ही उसे हरा-भरा बनाया था। इससे सटे महाकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क का भी डा. बी लाल ने सौंदर्यीकरण कराया था। ऐतिहासिक आंतिया तालाब का सौंदर्यीकरण भी उन्हीं के कार्यकाल में हुआ था। साथ ही नगर निगम के नए भवन का निर्माण भी उन्हीं ने शुरू कराया था। उनके इन कामों को आज भी याद किया जाता है। सात नवंबर 2020 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

जरूरतमंदों का फ्री करते थे इलाज
झांसी। डा. बी लाल पेशे से चिकित्सक थे। जीवन पर्यंत वे कांग्रेस के सदस्य भले ही रहे, परंतु सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे। वे जीवन पर्यंत जरूरतमंदों का फ्री इलाज करते रहे। यहां तक कि दवाएं भी अपने पास से दे देते थे। अपनी इन विशेषताओं के बूते उन्होंने पहले ही चुनाव में जीत हासिल कर ली थी। महापौर बनने के बाद भी उन्होंने अपना यह काम जारी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें