फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय: प्रशासन का दावा...वेबसाइट हुई अपडेट, विद्यार्थी भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Sun, 02 Nov 2025 06:11 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बीयू के इंजीनियरों की टीम वेबसाइट पर फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू करने में जुटी रही। दावा है कि शनिवार रात साइट को अपडेट कर दिया है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार से विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विवि की वेबसाइट शनिवार रात परीक्षा फार्म भरवाने के लिए तैयार हुई। बीयू प्रशासन का दावा है कि रविवार से कैंपस के विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


संबद्ध कॉलेज अपने लॉग-इन से विद्यार्थियों को प्रोन्नत करेंगे तब परीक्षा फार्म भर सकेंगे। समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामी से तृतीय, पंचम, सप्तम, नवम सेमेस्टर के विद्यार्थी न तो फीस जमा कर सके और न परीक्षा फार्म भर सके हैं। बीयू प्रशासन ने विवि की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म 31 अक्तूबर से भरवाने का दावा किया मगर यहां भी परीक्षा फार्म नहीं खुले। बीयू के इंजीनियरों की टीम वेबसाइट पर फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू करने में जुटी रही। दावा है कि शनिवार रात साइट को अपडेट कर दिया है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार से विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

मूल्यांकन केंद्र में नियंत्रण कक्ष स्थापित
परीक्षा नियंत्रक ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 नवंबर से कराने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने महाविद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों का डाटा लिंक आठ नवंबर तक देने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट कहा है कि गूगल फार्म नहीं भरने की स्थिति में महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा मूल्यांकन केंद्र में कंप्यूटरीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें