फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीयू...पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 26 को, दो पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की होगी

Fri, 24 Oct 2025 08:15 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अभी तक पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में सिर्फ दो विषय के पेपर होते थे, मगर इस बार पांच विषय के प्रश्नपत्र होंगे। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11.:30 बजे से दोपहर एक बजे व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम चाढ़े चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा रविवार 26 अक्तूबर को नए परीक्षा भवन में होगी। दो पालियों में होने वाली यह परीक्षा डेढ़-डेढ़ घंटे की होगी। बहुविकल्पीय प्रश्न वाले पांच प्रश्न-पत्र होंगे।
विज्ञापन


विवि के एकेडमिक डायरेक्टर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्रों का स्वरूप बदल दिया गया है। परीक्षा होने के एक पखवाड़े के अंदर परिणाम जारी कर दिया जाएगा ताकि शोध कार्य जल्द शुरू हो सके। अभी तक पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में सिर्फ दो विषय के पेपर होते थे, मगर इस बार पांच विषय के प्रश्नपत्र होंगे। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11.:30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी, इसमें तीन पेपर शोध के विषय के होंगे। हर पेपर में 30-30 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम चाढ़े चार बजे तक होगी। एक प्रश्न-पत्र रिसर्च मेथडोलॉजी का होगा, जिसके 25 प्रश्न होंगे। पांचवां प्रश्न-पत्र आईसीटी, रिसोर्स एंड लाइब्रेरी से संबंधित होगा, जिसमें 50 प्रश्न होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। इस परीक्षा में 520 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उत्तीर्ण होने के बाद गाइडों को नियुक्त कर पीएचडी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें