फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गले में अस्थियों की पोटली लटकाए परिजन पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- गांव में घुसने नहीं दे रहे आरोपी

Thu, 28 May 2026 11:57 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पीड़ित का कहना है कि उसके भाई की करंट से मौत के मामले में गांव के लोगों पर प्राथमिकि दर्ज कराई थी। अब वह लोग राजीनामा को लेकर धमका रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस भी दबंगों का साथ दे रही है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर खड़े पीड़ित परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोड़ी फतेहपुर के विक्रमपुरा गांव निवासी सियाराम पाल बुधवार दोपहर अपने भाई की अस्थियां गले में लटकाए कलेक्ट्रेट जा पहुंचा। उसके भाई की मौत करंट लगने से हो गई थी। उसका आरोप है कि जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई, वह राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। इसमें पुलिस भी उसका साथ दे रही है। इस वजह से वह गांव में अपने भाई की अस्थियों का विसर्जन नहीं कर पा रहा है। सियाराम ने न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


विक्रमपुरा निवासी सियाराम के मुताबिक 23 मई की शाम उसके भाई चतुर्भुज की करंट लगने से मौत हो गई। उसने लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब आरोपी उसे समझौता करने के लिए धमका रहे हैं। उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इससे डरकर उन लोगों ने गांव छोड़ दिया। अब गांव भी नहीं जा पा रहे हैं। मृत भाई के अस्थि विसर्जन समेत अन्य कार्यक्रम भी नहीं कर पा रहे हैं। सियाराम ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर जानमाल के सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें