फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मकर संक्रांति पर बहन से मिलने जा रहे इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

Mon, 16 Jan 2023 05:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ग्वालियर में परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान छत्रपाल की मौत हो गई। छत्रपाल दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनों आरती और रानी की शादी हो चुकी, जबकि छत्रपाल अविवाहित था। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पठौरिया स्थित अपनी बहन के घर जा रहे इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। त्योहार पर उसे बहन ने बुलाया था। घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत की खबर पहुंच गई।  पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

बरुआसागर थाना क्षेत्र के सरौल गांव निवासी छत्रपाल (24) पुत्र हरिराम पाल खेती बाड़ी में पिता के साथ काम था। रविवार को मकर संक्रांति पर बहन आरती से मिलने झांसी आ रहा था। रात में अन्ना पशुओं से उसका वाहन टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। 

ग्वालियर में परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान छत्रपाल की मौत हो गई। छत्रपाल दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनों आरती और रानी की शादी हो चुकी, जबकि छत्रपाल अविवाहित था। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें