दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद
शादी के घर में छाया मातम
परिवार के लोग शिवानी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। 20 तारीख को सगाई होनी थी। घर को सजाने का काम चल रहा था लेकिन, महज चार दिन पहले ही मौत की मनहूस दस्तक उनके घर आ पहुंची। एक साथ बेटी एवं बेटा गंवा बैठे पिता दृगपाल एवं मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिवानी जालौन के कैलाशी देवी महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी वहीं, ईशू बारहवीं में पढ़ता था।
पांच लाख के गहने लेकर निकले थे दोनों
शिवानी की बड़ी बहन शालिनी की ससुराल में 17 मई को बरात आनी थी। शालिनी ने अपने सारे जेवर मायके में रखे थे। बरात में पहनने के लिए उसने अपने जेवर शिवानी से मंगवाए थे। जेवर से भरा बैग शिवानी के पास था। हादसे की खबर लगने पर रोते-बिलखते शालिनी भी घटना स्थल पर पहुंच गई। उसने पुलिस को इस बैग के बारे में बताया। थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के पता लगाने पर गहनों से भरा पूरा बैग सुरक्षित मिला। उसमें मंगलसूत्र, सोने के टप्स, कमरबंद, पायल समेत करीब पांच लाख के जेवर थे। पुलिस ने जेवर से भरा बैग परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी देते मोठ सीओ...