फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शराब की दुकान का ताला तोड़कर की पार्टी, उड़ाई कीमती शराब, सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश

Sat, 09 Aug 2025 09:10 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पिछले माह भी इसी शराब की दुकान में चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान के अंदर पहले दारू पार्टी की। कई ब्रांडेड शराब की बोतलें खोल दीं। इसके बाद शराब की बोतलें समेत नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नवाबाद के बस स्टैंड के पास सुपर मार्केट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने पहले वहां दारू पार्टी की, इसके बाद दुकान में रखी शराब की बोतलें समेत गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। वहां लगे सीसीटीवी में एक बदमाश कैद भी हो गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस उसको तलाश रही है। इसी शराब की दुकान में पिछले माह भी चोरी हुई थी।
विज्ञापन

ग्वालियर निवासी अक्षय प्रताप सिंह की सुपर मार्केट में वाइन बाजार नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान है। सेल्समैन अजय राय का कहना है शुक्रवार रात करीब दस बजे दुकान बंद कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक शनिवार तड़के करीब तीन बजे पहले एक चोर आया। उसने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद दो-तीन चोर दुकान के अंदर आ गए। चोरों ने दुकान के अंदर पहले दारू पार्टी की। कई ब्रांडेड शराब की बोतलें खोल दीं। अंदर कई खाली गिलास पड़े थे। 10 हजार रुपए कीमत की बोतल भी खोलने की कोशिश की लेकिन ढक्कन न खोल पाने से उसे छोड़ दिया। अंदर से कई कीमती शराब की बोतल समेत नकदी ले गए। सुबह दुकान खोलने पर दीवार टूटी थी। अंदेशा जताया जा रहा कि दुकान में सेंध बनाकर चोर अंदर घुसे। इसके पहले 8 जुलाई को भी चोर गल्ले से एक लाख कैश समेत शराब की बोतल चुराकर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे की मदद से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें