फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नहाने के दौरान डाेंगरी बांध में डूबे युवक का शव बरामद, पिकनिक मनाने के लिए दोस्तों के साथ पहुंचा था

Wed, 15 Jul 2026 01:18 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बताया जा रहा नहाने के दौरान युवक पानी में गाद की वजह से नीचे धंस गया और पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मृतक अशोक वर्मा फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ डोंगरी बांध में नहाने के दौरान डूबे अशोक वर्मा (40) का शव बांध के अंदर मिला है। करीब आठ फुट गहरे पानी में गाद की वजह से वह नीचे धंस गया। ऊपर न आ पाने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के महावीरन मोहल्ला निवासी अशोक वर्मा प्राइवेट काम करता था। सोमवार शाम पड़ोसी राम कुमार (41) एवं सुनील कुमार (42) के साथ कार से पिकनिक मनाने के लिए डोंगरी बांध पहुंचे थे। रमाकांत के मुताबिक हम दोनों तैरना जानते थे जबकि सुनील को तैरना नहीं आता था। सुनील किनारे पर बैठा था। वह दोनों अंदर नहा रहे थे। बांध में पानी अधिक नहीं था। यह देखकर अशोक गहरे पानी की ओर चला आया फिर वह बाहर निकल आया। करीब दस मिनट तक अशोक के नजर न आने पर वह लोग घबरा उठे। उन लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को डायल-112 नंबर पर दी। थाने से उपनिरीक्षक हिमांशु श्रीवास्तव ने आसपास के गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। उधर, हादसे की खबर लगने पर परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में पत्नी ऊषा समेत बेटी भूमि एवं बेटा राजवीर हैं। भूमि बीकॉम कर रही है जबकि राजवीर आईटीआई कर रहा है। उधर, सीओ सदर प्रिया सिंह के मुताबिक देर-रात अशोक का शव बांध के अंदर से निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें