फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बाथरूम में पीडब्ल्यूडी कर्मी का नग्न अवस्था में मिला शव, मौत का पता दो दिन बाद चला

Sun, 03 May 2026 09:33 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीडब्ल्यूडी कर्मी का सरकारी आवास से नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। पत्नी एवं बच्चे गांव गए थे। वह आवास पर अकेला रह रहा था। दो दिन बाद उसकी मौत का पता चल पाया है।
 
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में मिला पीडब्ल्यूडी कर्मी का शव। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग में सहायक पद पर तैनात रामप्रकाश उर्फ पप्पू (59) की सरकारी आवास में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। दो दिन बाद उसकी मौत का पता चला। पुलिस के दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर नग्न अवस्था में उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


रामप्रकाश मूल रूप से बांदा का रहने वाला था। उसे सर्किट हाउस के पास पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में घर मिला था। यहां वह पत्नी तिजिया देवी एवं चार बच्चों के साथ रहता था। परिजनों का कहना है कि पत्नी और बच्चे गांव चले गए थे। इन दिनों वह अकेला रहता था। बृहस्पतिवार के बाद से रामप्रकाश का पता नहीं चला। शनिवार शाम को उन लोगों ने पड़ोसियों को घर भेजा। उसका कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई आवाज न आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर बाथरूम में रामप्रकाश का नग्न शव पड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अगले साल जनवरी में होना था रिटायरमेंट
उसके भाई प्रेम प्रकाश ने बताया कि अगले साल जनवरी में उनका रिटायरमेंट था। छोटा बेटा अमन (9) पढ़ रहा है, जबकि बेटियों की शादी हो गई है। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। घटना के दौरान किसी के घर में आने की जांच कराई जा रही है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि शरीर में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें