फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पहली महिला ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 01:47 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी का शव देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास पड़ा मिला। कुछ दूर पर उसकी ऑटो सड़क पर पलटी मिली। 
विज्ञापन
अनीता चौधरी, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी की पहली महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर-रात उसका शव सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास पड़ा मिला। कुछ दूर पर उसकी ऑटो सड़क पर पलटी मिली। परिजन लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


नवाबाद थाना के तालपुरा मोहल्ला निवासी आंबेडकर नगर निवासी अनीता ने अपने पति की बीमारी के बाद बच्चों के पालन पोषण के लिए ऑटो चलाना शुरू किया था। झांसी की वह पहली महिला थी, जो ऑटो चलाती थी। रविवार रात करीब 9:30 बजे वह घर से ऑटो लेकर निकली थी। देर रात उसका शव सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर ऑटो पलटी हुई थी। अनीता के सिर में चोट के निशान थे। परिजनों का कहना है कि उसके शरीर से मंगलसूत्र, कान-नाक के गहने, पायल समेत मोबाइल गायब है। परिजन लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैंं।

परिजनों ने दो युवकों पर शक जताया है। उधर, शव मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि परिजनों ने आरोप लगाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें