फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क के किनारे से युवक का शव बरामद, बीमार पिता का अस्पताल में चल रहा है इलाज, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Dec 2025 10:41 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

थाना पूंछ इलाके ग्राम फतेहपुर स्टेट रोड के समीप गांव के नजदीक सड़क के किनारे खेत से पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया गया कि युवक के पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक परीक्षत उर्फ कल्लू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पूंछ इलाके ग्राम फतेहपुर स्टेट रोड के समीप गांव के नजदीक सड़क के किनारे खेत से पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है। बताया गया कि युवक के पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीण ने बताया कि उसे रात्रि के समय मृतक खेत पर पड़ा मिला तो गांव पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी। देर रात होने की वजह से तड़के सुबक ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

मृतक की पहचान परीक्षत उर्फ कल्लू पुत्र हरवंश पाल निवासी ग्राम फतेहपुर स्टेट के रूप में हुई है। मृतक कस्बे की एक दुकान पर काम करता था। बताया गया कि कल्लू रात के समय खेत पर जानवर देखने के लिए गया था। उसके बिमार पिता का झांसी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो घटना सड़क हादसा प्रतीत होती हैं घटना स्थल से किसी कार के कुछ टूटे हुए अवशेष भी प्राप्त किए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें