फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिहार में एनडीए की जीत पर झूमे भाजपाई, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

Fri, 14 Nov 2025 10:19 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ इलाइट चौराहे पर जश्न मनाया। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
विज्ञापन
इलाइट चौराहे पर जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ इलाइट चौराहे पर जश्न मनाया। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि बिहार में विकास की जीत हुई है।
विज्ञापन


विधायक रवि शर्मा ने कहा कि बिहार में भाजपा के सुशासन, लोक कल्याण के संकल्प की जीत हुई है। विपक्ष बिहार में पुन: जंगलराज स्थापित करने के प्रयास में था मगर जनता ने उन्हें नकार दिया। महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि बिहार में मिली भारी जीत ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताकर भारी बहुमत से जीत दिलाई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन, रामनरेश तिवारी, जमुना कुशवाहा, संजीव अग्रवाल लाला, अपर्णा दुबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सलिल तिवारी, मनमोहन गेड़ा, कपिल बिरसैनिया, संतोष सोनी, राकेश पाल, हरीश बीटू राय मौजूद रहे।
विज्ञापन


विपक्ष ने एसआईआर पर फोड़ा हार का ठीकरा
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। इसको लेकर झांसी में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। भाजपाई बोले कि बिहार में विकास और सुशासन की जीत हुई है। जबकि विपक्ष ने हार का ठीकरा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर फोड़ दिया।

बिहार में महिला सुरक्षा, रोजगार और विकास पर एनडीए को वोट मिला है। जनता ने डबल इंजन की सरकार पर पूरा भरोसा जताया है। अब 2027 में उत्तर प्रदेश में भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। -हेमंत परिहार, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।

बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा। सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी यानी पीडीए प्रहरी चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। - बृजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष, सपा।

बिहार में चुनाव आयोग और विपक्ष विधानसभा चुनाव लड़ रहा था। एसआईआर के तहत मतदाताओं के वोट काटे गए हैं। इसी वजह से ये परिणाम देखने को मिला है। हम लगातार जनता को जागरूक कर रहे हैं। - मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन



जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता के साथ सांसद और विधायक...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें