फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक के देवर पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस के पास पहुंची शिकायत

Sat, 28 Mar 2026 12:22 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

भारतीय जनता पार्टी के बंगरा ब्लॉक के अध्यक्ष रंजीत भोजवाल ने मऊरानीपुर विधायक डाॅ. रश्मि आर्या के देवर हेमंत सेठ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विधायक के देवर पर मारपीट का आरोप। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के बंगरा ब्लॉक के अध्यक्ष रंजीत भोजवाल ने मऊरानीपुर विधायक डाॅ. रश्मि आर्या के देवर हेमंत सेठ पर मारपीट का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग करते हुए इसकी शिकायत उन्होंने मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस से भी की है। वहीं, हेमंत सेठ ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत भोजवाल ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह मेला ग्राउंड स्थित विजय लॉज के सामने भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ रामनवमी के जुलूस में शामिल था। आरोप है कि तभी मोहल्ला गांधीगंज निवासी रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक के देवर हेमंत सेठ वहां पहुंचे। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. अनिल राज व वीरेंद्र नायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। उन्होंने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, आरोपी हेमंत सेठ ने बताया कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्हें घटना की कोई जानकारी तक नहीं है। यदि कोई बात होती तो उसका वीडियो भी सामने आता। इस मामले में एसपी देहात डा. अरविंद कुमार ने बताया कि थाने में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके के सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें