फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सीसीटीवी की मदद से चालक को तलाश रही पुलिस

Sat, 15 Nov 2025 10:51 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

विजना निवासी रतनलाल हलवाई का काम करते थे। बाइक से पारीछा जाने के दौरान कोछाभांवर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्दन के विजना गांव निवासी रतनलाल अग्रवाल (43) को कोछाभांवर के पास तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



विजना निवासी रतनलाल हलवाई का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि सहालग के सीजन में रतनलाल का काम बढ़ गया था। बृहस्पतिवार रात ही वह काम के सिलसिले में पारीछा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह कोछाभांवर के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रतनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर समेत हाथ एवं पांव में में गहरी चोट आई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह रतनलाल की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रतनलाल ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों के जरिये चालक को तलाशा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें