फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी बार संघ चुनाव: कचहरी छावनी में तब्दील, भारी पुलिस बल के बीच मतगणना शुरू, देखें लाइव अपडेट

Fri, 17 Oct 2025 12:33 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

खास बातें

बार संघ अध्यक्ष पद के लिये ज्ञानेन्द्र कुमार तिवारी, प्रमोद शिवहरे, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र अहिरवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
कचहरी, झांसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:08 PM, 17-Oct-2025

प्रमोद शिवहरे ने 432 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1073 वोट मिले, दूसरे नंबर पर रहे राजेश श्रीवास्तव को 641 मत मिले हैं।

02:41 PM, 17-Oct-2025

प्रमोद शिवहरे लगातार आगे चल रहे हैं। अब तक मतगणना में उन्हें कुल 856 मत मिले हैं तो वहीं, दूसरी नंबर पर चल रहे राजेश श्रीवास्तव को 505 मत मिले।

02:04 PM, 17-Oct-2025

सयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर राकेश अग्रवाल 639 मत पाकर 62 वोट से विजयी घोषित। दूसरे नंबर पर रहे अमित कुमार गौतम को 577 वोट मिले।

विज्ञापन
01:29 PM, 17-Oct-2025

सयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिये अमित पचौरी विजयी घोषित हुये। इस पद के लिये सात अधिवक्ता मैदान में थे। वहीं, प्रमोद शिवहरे लगातार बढ़त बनाते हुये 191 मतों से आगे चले रहें हैं। 

01:02 PM, 17-Oct-2025

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिनंदन प्रजापति कुल 566 वोट पाते हुये 406 से मतों से विजय हुये। इस पद के लिए कुल आठ अधिवक्ता मैदान में थे।

विज्ञापन
12:28 PM, 17-Oct-2025

एडवोकेट प्रमोद शिवहरे 65 वोटों से आगे

अध्यक्ष के लिये खड़े प्रत्याशियों को मिले वोट

ज्ञानेंद्र तिवारी- 44 
प्रमोद शिवहरे- 259 
राजेश श्रीवास्तव- 194 

11:46 AM, 17-Oct-2025

झांसी बार संघ चुनाव: कचहरी छावनी में तब्दील, भारी पुलिस बल के बीच मतगणना शुरू, देखें लाइव अपडेट

झांसी के सभी अधिवक्ताओं की निगाहें कचहरी के लाइब्रेरी हाॅल पर टिकी हुई है। बार संघ चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह नौ बजे से हो चुकी है। अध्यक्ष, सचिव समेत 23 पदों के लिए कुल 64 प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

चार टेबलों पर वरिष्ठ निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी क्रमवार मतगणना करेंगे। क्रमवार मतगणना करने के बाद विजेता प्रत्याशी की घोषणा माइक से की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये भारी पुलिस बल कचहरी परिसर में तैनात किया गया है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष पीएन द्विवेदी ने बताया कि मतगणना में 32 चुनाव अधिकारी होंगे। मतगणना प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए व्यवस्थापक मोहित को नियुक्त किया गया है।

इन पदों पर मिले इतने वोट
अध्यक्ष- 1888
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- 1883
कनिष्ठ उपाध्यक्ष- 1881
महामंत्री- 1888
कोषाध्यक्ष- 1886
संयुक्त सचिव प्रशासन- 1896
संयुक्त सचिव प्रकाशन- 1905
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी- 1905
वर्षिक सदस्य- 1888
कनिष्ठ सदस्य- 1880

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें