फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बड़ागांव-भूपनगर मार्ग खराब, निकलना मुश्किल, कई शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं

Wed, 08 Jul 2026 03:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बड़ागांव से भूपनगर जाने वाले मुख्य मार्ग की हालात खराब है। शिकायत करने पर बताया जाता है कि अधिशासी अधिकारी का तबादला हो चुका है। अधिकारी के आने के बाद ही यहां काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
बड़ागांव से भूपनगर जाने वाला मुख्य मार्ग। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव से भूपनगर जाने वाले मुख्य मार्ग की हालात खराब है। यहां से आने वाले छात्र-छात्राएं, किसान और दैनिक आवागमन वाले लोगों को बारिश में निकलना मुश्किल होता है। कई बार तो राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यह मार्ग बड़ागांव से भूपनगर, सुजाता आदि गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद इसकी दशा सुधारी नहीं गई। शिकायत करने पर बताया जाता है कि अधिशासी अधिकारी का तबादला हो चुका है। यह पद तब से खाली पड़ा है। अधिकारी के आने के बाद ही यहां काम कराया जाएगा। इस मामले में एसडीएम गरौठा न्यायिक (प्रभारी ईओ) मनोज भारती का कहना है कि बड़ागांव की कई कच्ची सड़कों को पक्का कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस सड़क को भी जल्द बनवाया जाएगा।

यह बोले स्थानीय लोग...
इस सड़क के खराब होने के बारे में कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका है। इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। - गौरव झारखड़िया
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी के न होने की वजह से कई कार्य नहीं हो रहे हैं। समस्याओं को दूर करने के लिए यहां जल्द ही अधिकारी को तैनात करना चाहिए।- राहुल कुशवाहा
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कई साल से यह स्थिति है। बारिश में हालत अधिक खराब हो जाती है। लोगों का पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। -सुशील कुमार, स्थानीय निवासी
नाली न होने से पूरा पानी सड़क पर भर जाता है। आसपास के घरों का पानी भी यहां आकर भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है- मनोज सोनी, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें