फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बबीना विधायक ने डीएम को लिखा पत्र, कहा- मंडी में पर्याप्त बारदाना नहीं, किसानों का हो रहा उत्पीड़न

Mon, 20 Apr 2026 11:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

विधायक ने लिखा है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, उत्पीड़न न करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन मंडियों में निर्देशों के विपरीत किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
बबीना विधायक राजीव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने डीएम को पत्र लिखकर कहा कि भोजला और चिरगांव कृषि मंडी में क्रय केंद्र खुले हैं। जहां पर किसान अपना खाद्यान्न विक्रय करने के लिए आ रहे हैं। मंडी में पर्याप्त बारदाना नहीं है। किसानों का उत्पीड़न भी हो रहा है।
विज्ञापन


विधायक बोले कि भ्रमण के दौरान कई किसानों ने मंडी में व्याप्त अनियमितताओं के बारे में बताया हैं। पर्याप्त बारदाना उपलब्ध न होने से किसानों को दो से तीन दिन अपनी उपज बेचने के लिए मंडियों में रुकना पड़ रहा है। मंडी कर्मियों के संरक्षण में दलालों द्वारा किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। चूंकि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, उत्पीड़न न करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन मंडियों में सरकार के निर्देशों के विपरीत किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने और किसानों से अवैध वसूली व उत्पीड़न रोकने के लिए कार्रवाई करके अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें