विधायक ने कहा कि बबीना ब्लॉक के बछौनी गांव के वनमाली और कैलाश ने प्रार्थनापत्र दिया है। उनकी भूमि बीडा द्वारा अधिग्रहित की गई है। इसकी रजिस्ट्री सात अप्रैल को बीडा के पक्ष में की गई और अब तक मुआवजा नहीं मिला।
बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बीडा में जमीन देने वाले किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को सात महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि बबीना ब्लॉक के बछौनी गांव के वनमाली और कैलाश ने प्रार्थनापत्र दिया है। उनकी भूमि बीडा द्वारा अधिग्रहित की गई है। इसकी रजिस्ट्री सात अप्रैल को बीडा के पक्ष में की गई और अब तक मुआवजा नहीं मिला। इन लोगों के पास परिवार के भरण पोषण के लिए यही कृषि भूमि थी। अब मुआवजा न मिलने से इनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। विधायक ने कहा कि इसकी जानकारी पूर्व में जिला प्रशासन को भी वह दे चुके हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं, बीडा के सीईओ संजय खत्री का कहना है कि कुछ चुनिंदा मामलों में यह शिकायत सामने आई है। इनकी सुनवाई कर जल्द कार्रवाई कराई जाएगी।