जनपद में जयपुर की जीनस पावर इंफ्राटेक प्रा.लि. की ओर से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इन मीटरों के लगने के बाद उपभोक्ताओं की ओर से बढ़कर बिल आने की शिकायतें की जा रही हैं।
स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़कर आए बिजली के बिल मामले में सहायक अभियंता मीटर को चार्जशीट दी गई है। अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
जनपद में जयपुर की जीनस पावर इंफ्राटेक प्रा.लि. की ओर से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इन मीटरों के लगने के बाद उपभोक्ताओं की ओर से बढ़कर बिल आने की शिकायतें की जा रही हैं। इस मामले की संवाद न्यूज एजेंसी ने 5 अगस्त को पड़ताल की और 6 अगस्त के अंक में ''झटका : स्मार्ट मीटर लगाते ही आया 42.60 लाख का बिजली बिल '' शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद मुख्य अभियंता ने कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड की ओर से जांच की गई। उन्होंने इसकी रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता ग्रामीण के समक्ष प्रस्तुत की।