झांसी। यात्रियों की बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए झांसी से आसनसोल जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन (04185/04186) के 10-10 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए है। इससे सावन और त्योहारों के दौरान पूर्वी भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल (04185) 29 जुलाई से 30 अगस्त तक सप्ताह प्रत्येक बुधवार और रविवार को 10 फेरे में संचालित होगी। वहीं आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल(04186) 30 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को 10 फेरे अतिरिक्त चलेगी। 21 कोचों के साथ चलने वाली उक्त ट्रेन में 2 एसएलआर/डी, 6 सामान्य (जनरल) कोच, 2 जीएससीजेड, 9 स्लीपर (जीएससीएन) तथा 2 एसी थ्री टियर कोच शामिल हैं।