यह देश-विदेश में विभिन्न प्रबंधन विकास कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। उन्हें जनरल मैनेजर अवार्ड (दो बार) और रेलवे मंत्री पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया गया है।
झांसी मंडल का मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार को बनाया गया। अनिरुद्ध ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त पूर्व डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा को उनके नये असाइनमेंट के लिए शुभकामनाये दीं।
विज्ञापन
अनिरुद्ध कुमार भारतीय रेल सेवा के मैकेनिकल इंजीनियर के 1994 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे नई दिल्ली स्थित वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अथॉरिटी, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। यांत्रिक अभियंत्रण में स्नातक की उपाधि आईआरआईएमईई, जमालपुर से प्राप्त की है जोकि इंजीनियरिंग काउंसिल, लंदन से संबद्ध हैं। उन्होंने इग्नू, नई दिल्ली से ऑपरेशंस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।
रेलवे बोर्ड में कार्य करते हुए उन्होंने कार्यकारी निदेशक, मुख्य परियोजना प्रबंधक तथा आरआईटीईएस में महाप्रबंधक (रोलिंग स्टॉक डिजाइन) के पदों पर भी कार्य किया है। उनका अनुभव रोलिंग स्टॉक डिजाइन, संचालन व अनुरक्षण के साथ-साथ वेयरहाउसिंग, एग्री-क्रेडिट और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन तक विस्तृत है। यह देश-विदेश में विभिन्न प्रबंधन विकास कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। उन्हें जनरल मैनेजर अवार्ड (दो बार) और रेलवे मंत्री पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया गया है।