फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: लावारिस जानवर पकड़ने गए निगम दस्ते को नाराज लोगों ने घेरा, काफी देर तक होता रहा हंगामा

Tue, 11 Nov 2025 10:12 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सोमवार दोपहर सीपरी बाजार के रक्सा मार्ग पर लावारिस जानवरों को पकड़ने गए नगर निगम के दस्ते को लोगों ने घेर लिया। दंपती ने दस्ते पर गाय ले जाने से मना करने पर पीटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नगर निगम के दस्ते को घेरे खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार दोपहर सीपरी बाजार के रक्सा मार्ग पर लावारिस जानवरों को पकड़ने गए नगर निगम के दस्ते को लोगों ने घेर लिया। दंपती ने दस्ते पर गाय ले जाने से मना करने पर पीटने का आरोप लगाया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। नंदनपुरा का मुख्य मार्ग भी बाधित हुआ। लोगों की नाराजगी को देखते हुए दस्ते को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने के आरोप में दंपती के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में तहरीर दी गई है। नगर निगम की कैटल कैचर टीम दोपहर करीब 12 बजे नंदनपुरा के पास कार्रवाई के लिए पहुंची थी। दस्ते ने जैसे ही राजघाट नहर के पास पहुंचकर धर पकड़ शुरू की, वहां स्थानीय लोग जुट गए। खोड़न निवासी अभिषेक अपनी पत्नी दीक्षा के साथ पहुंचकर हंगामा करने लगा।

महिला ने दस्ते पर जानबूझकर उनकी गाय ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मना करने पर अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की। आसपास के लोग जुट गए। वहां हंगामा शुरू हो गया। निगम कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। उनकी गाय छोड़ने पर मामला शांत हुआ। उधर, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह का कहना है कि दंपती ने निगम टीम के साथ अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा डालने हुए उनको काम करने से रोका। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें