फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बाइक टकराने से नाराज युवती ने कर दी युवक की ताबड़तोड़ पिटाई, बरसाए थप्पड़, चप्पल और लात-घूसे

Wed, 06 Aug 2025 02:58 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

बाइक टकराने से नाराज युवती ने अपने साथियों को बुलाकर युवक की ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। युवक पर जमकर लात-घूसे और चप्पल की बौछार कर दी। पीडित बचने की कोशिश करता रहा है लेकिन आरोपी पीटते रहे। घटना से जुड़ा 1.08 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
साथियों के साथ युवक को पीटती युवती - फोटो : अमर उजला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार के बिहारी तिराहे के पास बाइक टकराने से नाराज एक युवती ने युवक को जमकर पीटा। पहले युवती ने गाली देते हुए थप्पड़ मारा। उसके साथ मौजूद लोगों ने भी युवक को चप्पल एवं घूसों से पीटा।  हमलावर धमकाते हुए भाग गए। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित वीरभान राजपूत के मुताबिक मंगलवार रात को  डेली गांव से सीपरी बाजार जा रहा था। बिहारी तिराहे पर पहुंचने पर उसकी बाइक से दूसरी बाइक टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार युवक व युवती ने साथियों को बुला लिया। युवती ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। उसे थप्पड़, लात-घूसे और चप्पड़ से बुरी तरह पीटा गया। युवक बचने के लिए दौड़ता रहा। वह पीटते रहे।


घटना के बाद काफी लोग मौजूद थे।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने सीपरी बाजार थाने में शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




घटना से जुड़ा 1.08 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक वीरभान के दोनों हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जा रहा है। फिर एक दूसरा युवक बाल पकड़ लेता है। युवती उसे जाेरदार थप्पड़ मारती है। तभी तीसरा युवक चप्पल से पीटने लगता है। इसके बाद युवती और 3 से 4 युवक वीरभान को दौड़ा दौड़ाकर पीटने लगते हैं। वीडियाे में लोग कह रहे हैं कि युवती को बीच में लेकर बेचारे लड़के को मार रहे हैं। उसकी गलती नहीं है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है वीडियो के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें