फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त होंगे झांसी और ललितपुर के 170 जर्जर विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के झांसी और ललितपुर जिले के 170 जर्जर विद्यालय भवनों को ढहाया जाएगा। जांच के बाद टेक्निकल कमेटी ने इस पर मुहर लगा दी है। एक महीने के भीतर विद्यालय भवनों को गिराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरने के हादसे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से चौबीस लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से सबक लेते हुए जिले के सभी 1,452 विद्यालय भवनों की जांच की गई। जांच के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अधिशासी अभियंता की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (भवन विंग) तथा लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को शामिल किया गया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिले के 177 विद्यालय भवन जीर्णशीर्ण अवस्था में पाए गए हैं। इनमें से 116 स्कूल बेहद जर्जर स्थिति में हैं, जिन्हें ध्वस्त करने की टेक्निकल टीम ने संस्तुति कर दी है। एक माह के भीतर इन विद्यालय भवनों को ढहा दिया जाएगा। इसी प्रकार ललितपुर में 54 विद्यालय भवन जर्जर स्थिति में पाए गए हैं। इन्हें भी ढहाया जाएगा। चिह्नित किए गए ये विद्यालय भवन बेहद खस्ताहाल स्थिति में हैं। खासतौर पर बरसात में इन भवनों में बैठकर पढ़ना बच्चों के लिए बेहद खतरनाक स्थिति पैदा करता है।
अभियान चलाकर होगा ध्वस्तीकरण
झांसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरवंश कुमार ने बताया कि जर्जर विद्यालय भवनों में विद्यालयीय गतिविधियों का संचालन नहीं किया जा रहा है। अभियान चलाकर इन्हें एक माह के भीतर ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए इस्टीमेट मांगा गया है। शासन से भी इस संबंध में निर्देश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

61 स्कूलों की होगी मरम्मत
झांसी। टेक्निकल टीम की जांच में जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 61 विद्यालय भवन की दशा भी ठीक नहीं पाई गई है। इन भवनों की मरम्मत कराई जाएगी। टेक्निकल कमेटी ने इसकी संस्तुति की है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें