फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में भी इंदौर सी स्वच्छ हवा, बसने के लिए खूब आता पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। स्वच्छता के मामले में इंदौर देश में नंबर एक पर है। मगर स्वच्छ हवा की बात की जाए तो अपना झांसी मध्य प्रदेश के शहर इंदौर को टक्कर देता है। एक तरफ, जहां दिल्ली समेत प्रदेशाें के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। वहीं, झांसी में स्थिति अभी भी नियंत्रण में है। शनिवार को झांसी और इंदौर दोनों का एक्यूआई 129 रहा। ऐसे में झांसी बसने की दृष्टि से बाहरी लोगों को भी खूब पसंद आता है।
विज्ञापन


झांसी में सामान्य दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के नीचे ही रहता है। बीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्मृति त्रिपाठी के मुताबिक इन दिनों में झांसी से सटे हुए राज्य मध्य प्रदेश के जिलों में पराली जलाने, क्रशर की धूल और उत्तर-पूर्वी दिशा से दिल्ली की तरफ से आने वाली हवाओं की वजह से एक्यूआई में इजाफा हो गया है। एक-दो दिन की बात छोड़ दें तो झांसी का एक्यूआई 140 या उससे नीचे ही बना हुआ है। ये स्थिति मध्यम श्रेणी में आती है। जबकि, देश की राजधानी समेत प्रदेशों के कई शहरों में बढ़ा हुआ एक्यूआई कई बीमारियों का कारण बन रहा है। स्वच्छ हवा के मद्देनजर झांसी आशियाना बसाने के लिए लोगों की पसंद बना हुआ है। खातीबाबा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी बीपी दोहरे ने बताया वह मूल रूप से जालौन के रहने वाले हैं। मगर नौकरी के दौरान स्वच्छ हवा के चलते झांसी इतना पसंद आया कि यहीं मकान बना लिया। सेवानिवृत्त पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे का भी यही कहना है। उन्होंने बताया कि झांसी की साफ-सफाई और शुद्ध हवा उन्हें भी खूब भा गई। इसलिए झांसी में ही गृहस्थी बसा ली।
विज्ञापन


देश के प्रमुख शहरों का एक्यूआई


.........................................



शहर एक्यूआई

दिल्ली 412

गाजियाबाद 339

नोएडा 322
भोपाल 296
ग्वालियर 275

गुरुग्राम 265

लखनऊ 198
आगरा 173
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें