फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कैदियों को जेल में रोकने के लिए फर्जीवाड़े का आरोप, डीजी जेल को पत्र भेजकर जांच की मांग

Sun, 23 Nov 2025 10:38 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने जनपद न्यायालय में फर्जीवाड़ा करके आजीवन कारावास वाले दो सजायाफ्ता कैदियों को झांसी जेल में ही रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जिला कारागार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने जनपद न्यायालय में फर्जीवाड़ा करके आजीवन कारावास वाले दो सजायाफ्ता कैदियों को झांसी जेल में ही रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीजी जेल को भेजे शिकायती पत्र के जरिये उन्होंने कहा कि दो कैदियों को नियमों के मुताबिक सेंट्रल जेल भेजा जाना चाहिए लेकिन, झांसी जेल के अधिकारियों ने मिलीभगत करके दो थानों के फर्जी हवालात वारंट बना लिए। इसके आधार पर दो कैदियों को झांसी में रखा गया है। दोनों को न्यायालय के आदेश के बिना ही फर्जी तलबी आदेश पर जेल के बाहर भी भेजे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें