फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से सांड टकराने पर ठप रहा आगरा-झांसी रेलमार्ग

विज्ञापन
jhansi agra rail route effect one hour
विज्ञापन
झांसी। रेल मंडल के अनंतपेठ व डबरा स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात एक मालगाड़ी से सांड के टकराने पर अप ट्रैक सवा घंटे तक बाधित रहा। घटना के कारण आगरा से झांसी की तरफ आ रहीं आठ ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात टीजेएसपी स्पेशल मालगाड़ी ग्वालियर से झांसी की तरफ आ रही थी। रात 12 बजे अनंतपेठ व डबरा स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1183/25 पर एक सांड पटरियों पर आ गया। चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन वह पटरियों से नहीं हटा। इंजन से टकराते ही सांड का मांस कैटल गार्ड और पीछे के वैगन के नीचे आकर फंस गया। मजबूरन, चालक को मालगाड़ी को मौके पर रोकना पड़ा। तमाम प्रयास के बाद भी चालक और सहचालक मांस के फंसे टुकड़ों को नहीं हटा सके। चालक की सूचना पर इंजीनियरिंग कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रात 1.15 बजे इंजन को सामान्य स्थिति में लाया गया और 1.20 बजे मालगाड़ी को मौके से रवाना किया गया।
इस घटना के कारण 04136 मथुरा इलाहाबाद एक्सप्रेस, 12616 जीटी एक्सप्रेस, 20806 आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, 22692 बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 12156 निजामुद्दीन हबीबगंज एक्सप्रेस, 12688 देहरादून मदुरई सुपरफास्ट एक्सप्रेस व 12448 यूपी संपर्क क्रांति लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें