फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सर्पदंश के बाद घंटों तलाशते रहे सांप, झाड़-फूंक में गंवाया समय, अस्पताल में युवक की गई जान

Sun, 05 Oct 2025 09:43 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पड़ोसियों की मदद से परिजन कई घंटे सांप को तलाशते रहे। इसके बाद, गांव लाकर झाड़-फूंक कराने लगे। हालत न सुधरने पर देर-रात उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकरार के जावन गांव निवासी अरविंद सिंह (35) को शुक्रवार शाम खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। पड़ोसियों की मदद से परिजन कई घंटे सांप को तलाशते रहे। इसके बाद, गांव लाकर झाड़-फूंक कराने लगे। हालत न सुधरने पर देर-रात उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अरविंद खेती-किसानी करता था। शुक्रवार शाम खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान हाथ में सांप ने डस लिया। अरविंद ने सांप को भागते हुए देखा। उसने परिजनों को फोन करके बुलाया। परिजन भी पहुंच गए। गांववालों के साथ परिवार के लोग खेत में सांप को तलाशने लगे। इधर, अरविंद की हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन गांव ले जाकर झाड़-फूंक कराने लगे। कई घंटे बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

हालत बिगड़ती देख आधी रात को परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां भी उसकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अरविंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें