फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पत्नी एवं बच्चों को बाजार भेजने के बाद युवक ने लगाया फंदा, छानबीन करने में जुटी पुलिस

Sun, 10 May 2026 09:11 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सारंध्रा नगर कॉलोनी निवासी सुदेश कठौरिया ने पत्नी एवं बच्चों को बाजार भेजने के बाद रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी है। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
युवक ने की सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारंध्रा नगर कॉलोनी निवासी सुदेश कठौरिया (40) ने पत्नी एवं बच्चों को बाजार भेजने के बाद शनिवार शाम रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। पिता ने उसे फंदे से लटका देख शोर मचाया। शव के नीचे उतारे जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


हंसारी स्थित एक शोरूम में सुदेश प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में पत्नी लिपि समेत एक बेटा एवं एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से वह मानसिक तौर से परेशान रहता था। घर में गुमसुम रहने लगा था। शनिवार को काम पर नहीं गया। शाम को बच्चों समेत पत्नी लिपि को बाजार से सामान लाने के लिए भेज दिया। घर पर सुदेश और उसके बुजुर्ग माता-पिता थे। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर पिता शिव प्रसाद उसे तलाशते हुए उसके कमरे में पहुंचे। आवाज देने पर भी कमरा न खुलने पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा। सुदेश रस्सी के सहारे फंदे से लटका था। यह देख उनकी चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पत्नी एवं बच्चों के लौटने तक सुदेश की मौत हो चुकी थी। उसके 8 साल का बेटा एवं 5 साल की बेटी है। दोनों पढ़ते हैं।
विज्ञापन



थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें