फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पिता की तेरहवीं कर बेटे ने कुएं में लगाई छलांग, दो साल से करा रहा था इलाज, छह लाख का लिया था कर्ज

Sat, 31 Jan 2026 12:27 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

उदयभान ने बीमार पिता के इलाज के लिए छह लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद उदयभान सदमे में था।
 
विज्ञापन
सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की तेरहवीं के अगले दिन बेटे उदयभान ने 80 फीट गहरे कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। उसने बीमार पिता के इलाज के लिए छह लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद उदयभान सदमे में था।
विज्ञापन


पिता की मौत से था सदमे में
समथर थाने के गांव खूजा के रहने वाले राम प्रसाद अहिरवार ने बताया कि उसका भाई उदयभान खेती-किसानी के अलावा मजदूरी करता था। पिता वृंदावन पिछले दो साल से बीमार थे। उनके इलाज में भाई पर करीब छह लाख रुपये का कर्ज हो गया। इधर, 16 जनवरी को पिता की मौत से उदयभान सदमे में आ गया। 28 जनवरी को भाई ने पिता की तेरहवीं की और अगले दिन सुबह छह बजे उठकर वह खेतों की तरफ चले गए। वहां 80 फीट गहरे कुएं में उन्होंने छलांग लगा दी। महिलाओं ने जब कुएं में किसी के गिरने की आवाज सुनी तो इसकी जानकारी घर पर दी।


पंप लगाकर कुआं कराया गया खाली
वे सभी कुएं के पास पहुंचे और खोजबीन की। कुएं में करीब 50 फीट पानी होने के कारण वाटर पंप लगाकर कुआं खाली कराया। देर शाम कुआं का पानी कम होने पर उदयभान का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। उदयभान के एक बेटा पंकज (25) व दो बेटी कौशल्या (22) और सुंदरी (20) हैं। पंकज और कौशल्या की शादी हो चुकी है। जबकि बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ़ रहे थे। समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि कुएं में उदयभान अहिरवार का शव मिला है। आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें