फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : विसर्जन के बाद दो समुदाय भिड़े... जमकर चले लात घूंसे, इलाके में तनाव के कारण फोर्स तैनात

Mon, 16 Sep 2024 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें 6 से अधिक लोग घायल हो गए। दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में मोंठ सीओ हरिमोहन सिंह कई थानों से पुलिस बल लेकर मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम मोंठ के मादरगंज इलाके में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें 6 से अधिक लोग घायल हो गए। दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में मोंठ सीओ हरिमोहन सिंह कई थानों से पुलिस बल लेकर मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने मामले को किसी तरह संभाला। 

विज्ञापन


देर शाम दोनों पक्ष से सैकड़ो लोग थाने जा पहुंचे। मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हिंदूवादी नेता भी पहुंच गए। थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। 

मोंठ निवासी राजकुमार, मुन्ना अहिरवार आदि का कहना है कि वह रविवार सुबह प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। उसी समय दूसरे समुदाय के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकाया। शाम को गाड़ी निकालने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष से ही कई लोग आ गए। महिलाओं को भी पीटा गया। 
विज्ञापन


एसपी गोपीनाथ सोनी के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देख देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें