सोमवार को दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित होने के बाद डांडिया उत्सव के लिए कलक्ट्रेट में आए 10 आवेदनों पर अभी तक अनुमति न मिलने से आयोजकों में खलबली मची है।
नवरात्र पर डांडिया उत्सव की अनुमति लेने के आवेदन लगातार आ रहे हैं, लेकिन कई विभागों की एनओसी न लाने पर प्रशासन ने आयोजकों को अनुमति नहीं दी। इससे आयोजकों में बेचैनी है।
विज्ञापन
पिछले साल डांडिया उत्सव के दौरान हुए विवाद के बाद हिंदू संगठनों के अलावा दुर्गा पूजा समितियों ने कार्यक्रम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर आपत्ति जताई है। ऐसे में प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। सोमवार को दुर्गा जी की प्रतिमाएं स्थापित होने के बाद डांडिया उत्सव के लिए कलक्ट्रेट में आए 10 आवेदनों पर अभी तक अनुमति न मिलने से आयोजकों में खलबली मची है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में अनुमति को लेकर आयोजक जमे रहे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने बताया कि डांडिया उत्सव को लेकर आयोजकों को पुलिस विभाग के अलावा फायर व बिजली विभाग से एनओसी लेनी होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार तक डांडिया कार्यक्रम की अनुमति किसी को नहीं दी गई है।