फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी:  जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की प्रशासन ने कोठी की कुर्क

Tue, 03 Jan 2023 02:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
दीप नारायण सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

झांसी में कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के गरौठा से पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव 27 सितंबर से जेल में बंद हैं। उनसे मुलाकात करने 26 दिसंबर को सपा मुखिया अखिलेश यादव झांसी आए थे। जेल जाकर उन्होंने दीपनारायण से मुलाकात की थी। वे पूर्व विधायक के घर जाकर परिजनों से मिले थे। इसके एक सप्ताह बाद मंगलवार को प्रशासन ने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की दो अरब सैंतीस करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ-साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

यह किया गया कुर्क
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंगलवार को सबसे पहले पूर्व विधायक की आरटीओ ऑफिस के पास स्थित कोठी कुर्क की। यह वही कोठी है, जिसमें एक सप्ताह पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद टीम पूर्व विधायक द्वारा बनाई गई कॉलोनी ओरछा रोड पर भगवंतपुरा में स्थित स्पेस मून सिटी पहुंची। यहां खाली पड़े 39 विला, 165 फ्लैट, ऑफिस बिल्डिंग व खाली पड़ी जमीन कुर्क की गई। इसके बाद वनगुवां व मैरी में स्थित उनकी जमीन भी जब्त की। इस दौरान 32 गाड़ियां भी जब्त की गईं, जिनमें लग्जरी कारों के अलावा जेसीबी व ट्रैक्टर भी शामिल हैं। पूर्व विधायक, उनके परिजन व कंपनी के 10 बैंक खातों में जमा 32 लाख रुपये की धनराशि भी कुर्क की गई। बता दें कि इससे दो माह पहले भी दीपनारायण सिंह यादव की एक अरब तीस करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी।

अब संघर्ष करेगी सपा
कुर्की की कार्रवाई के बाद पूर्व विधायक के आरटीओ ऑफिस के पास स्थित आवास पर पहुंचे सपा के पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन मनमाने ढंग से पूर्व विधायक व सपा के लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। इसके विरोध में अब सपा आंदोलन करेगी। पार्टी के निर्देशों के बाद जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें