फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रक और बस की टक्कर में बस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गोरखपुर से झांसी आ रही रोडवेज की बस में लखनऊ में ट्रक की टक्कर से चालक की मौके पर ही मौत होने क ी सूचना न देने पर झांसी डिपो में तैनात वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सवारियों को दूसरी बस से झांसी रवाना किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह तीन बजे रोडवेज की बस यूपी 33 एटी 4394 में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें भांडेर निवासी चालक आनंद दूरवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य करते हुए बस को कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना के तथ्य छिपाने पर झांसी डिपो में तैनात वरिष्ठ लिपिक अरविंद कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उधर, क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि घटना सोमवार सुबह तीन बजे की है। इसकी सूचना वरिष्ठ लिपिक को मिल गई थी। लिपिक ने इसकी सूचना नहीं दी। घटना की जानकारी छिपाने पर वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें