फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: खड़ी बाइक में टेंपो ने मारी टक्कर, सुपरवाइजर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 23 Oct 2022 06:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रेमनगर थाना इलाके के अंबेडकर नगर निवासी सत्येंद्र राजपूत (30) एक निजी कंपनी में सुपरवाइज के पद पर तैनात थे। रविवार को सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर इलाके में हादसे में एक युवकी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को एक टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर थाना इलाके के अंबेडकर नगर निवासी सत्येंद्र राजपूत (30) एक निजी कंपनी में सुपरवाइज के पद पर तैनात थे। उनकी कंपनी का नहर की सफाई का ठेका लिया था, जिसका काम देखने वे भोजला जा रहे थे। उनके साथ दोस्त विमल राजपूत भी था। बाइक विमल चला रहा था। घर से थोड़ा आगे बढ़ने पर विमल बाइक रोककर लघुशंका के लिए चला गया। सत्येंद्र बाइक के पास खड़े थे।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि सत्येंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके छह साल का बेटा कुनाल व बेटी कोएना है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें