अस्पताल की नर्स ब्रोनिका, पूजा पाल और आरती अपनी ड्यूटी खत्म कर चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी। तभी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी इमरान शराब के नशे में आया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जब नर्सों ने विरोध किया तो वह गली गलौज करने लगा तब तीनों नर्सो ने चेंजिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया।
झांसी में जिला महिला अस्पताल के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही नर्सो का वीडियो बनाने का प्रयास किया। जानकारी होने पर नर्सों ने रूम का दरवाज़ा बंद कर लिया। तब कर्मचारी ने गाली गलौज करते हुए रूम के गेट में लात मारना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची अस्पताल की सीएमएस मूक दर्शक बनी रही। कर्मचारी शराब के नशे में बताया जा रहा है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि शनिवार की अस्पताल की नर्स ब्रोनिका, पूजा पाल और आरती अपनी ड्यूटी खत्म कर चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी। तभी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी इमरान शराब के नशे में आया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जब नर्सों ने विरोध किया तो वह गली गलौज करने लगा तब तीनों नर्सो ने चेंजिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया। सफाई कर्मचारी ने गेट पर लात मारना शुरू कर दिया। घबराई नर्सों ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी। परिजनों के पंहुचने पर किसी तरह अपने घर आई।
तीन महीने पहले भी अस्पताल के संपूर्णा क्लीनिक में इसी कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।