फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कानपुर हाईवे पर देर रात हुआ हादसा, खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की मौत

Fri, 24 Oct 2025 10:27 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक गाड़ी में फंसकर रह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत से बाहर निकाला।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की रात झांसी-कानपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आई पिकअप जा घुसी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पिकअप चालक रायबरेली के लालगंज निवासी पुष्पेंद्र गाड़ी में शिवपुरी से टमाटर लादकर लालगंज जा रहा था। वहीं, झांसी-कानपुर हाईवे पर टांडा ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खराब होने की वजह से एक ट्रक खड़ा हुआ था। इसी दरम्यान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक गाड़ी में फंसकर रह गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अखिलेश द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क का यातायात भी बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें