फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भीषण गर्मी में पिघल रहा एबीसी केबल, जगह-जगह झूल रही केबल से हादसा होने की आशंका

Mon, 22 Jun 2026 12:36 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

शहर में हर हिस्से की यही स्थिति है। ऐसे में केबल से किसी वाहन के टकराने से कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
बड़ागांव गेट के पास जमीन की ओर झुकी हुई केबल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की एबीसी (एरियल बंडल्ड केबल ) पिघल रहा है। ज्यादा वजन होने से वह जमीन की ओर झुक गए हैं। कई जगह तो तीन से चार फीट नीचे आ गई हैं। इससे हादसों की आशंका है। बिजली विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारियों की माने तो अधिक तापमान पर एबीसी केबल पिघलना शुरू हो जाता है। इसके चलते एल्युमिनियम के तारों का वजन बर्दाश्त नहीं कर पाते लिहाजा में झुकने लगते हैं। शहर में वर्तमान में हर हिस्से की यही स्थिति है। ऐसे में केबल से किसी वाहन के टकराने से कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


इन जगहों पर झूल रही केबल
टीचर्स कॉलोनी में हालात यह हैं कि गलियों में जमीन से करीब आठ फीट ऊपर ही हैं। जबकि इन्हें करीब 11 फीट ऊपर होनी चाहिए। कई जगह तो घरों के जंगलों तक आ गई हैं। इससे हादसों को न्योता मिल रहा है।
बड़ा बाजार से बड़ा गांव गेट की ओर जाते हुए मुख्य रास्ते पर एबी केबल की ऊंचाई जमीन से महज सात फीट रह गई है। कभी भी वाहन के टकराने पर हादसा हो सकता है। राम निवास का कहना है कि डर लग रहता है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान के पास एबीसी केबल की स्थिति यह है कि जमीन से आठ फीट ऊंचा है। व्यस्ततम इलाका होने के कारण हादसों का ज्यादा खतरा है।

इनका यह है कहना
गर्मी के चलते एबीसी केबल का बोझ बढ़ जाता है इसके चलते वह झुक जाता है। कई जगह केबल ज्यादा झुक गया है, उसे सुधरवाने का कार्य कराया जाएगा। मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता (वितरण 11केवी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें