फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, झाड़ियां में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 15 Sep 2025 09:47 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवक की कलाई पर जयकुमार, ओमप्रकाश के साथ दिल गुदा हुआ था। लेकिन घंटों चली छानबीन के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह बबीना के सफा गांव के पास झाड़ियों से युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। पत्थर से कूचकर उसकी हत्या करने के बाद उसे वहां फेंका गया था। आसपास खून के निशान थे। पास में रक्तरंजित पत्थर भी पड़ा था। हत्यारे शव झाड़ी में फेंककर भाग गए। रविवार सुबह मवेशियों को ले जा रहे ग्रामीण ने लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


हत्या की सूचना पर एसपी सिटी के ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तो मौके पर जा पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। युवक की कलाई पर जयकुमार, ओमप्रकाश के साथ दिल गुदा हुआ था। लेकिन घंटों चली छानबीन के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

सफा गांव निवासी काशीराम ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह मवेशी लेकर खेत जा रहा था। मथुरापुरा गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में युवक की खून से सनी लाश पड़ी थी। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग भी जमा हो गए। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने भी वहां पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन


युवक की उम्र करीब 20-25 साल है। शरीर पर लाल चेकदार शर्ट के साथ नीले रंग की जींस के साथ पांव में चप्पल थी। बबीना पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास थानों में गुमशुदा युवकों की तलाश कराई गई। लेकिन देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। एसपी सिटी का कहना है की सबसे पहले पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उसके बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें