फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हाईवे पर जीएसटी टीम देख भाग रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल, दिल्ली से जा रहा था बिलासपुर

Sat, 15 Nov 2025 01:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झारखंड के पालूम निवासी पारस सिंह पुत्र शंकर दिल्ली से ट्रक लेकर बिलासपुर जा रहा था। ट्रक में परचून के सामान लदा हुआ था।
विज्ञापन
हाईवे पर पड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार तड़के झांसी-ललितपुर हाईवे पर सिजवाहा तिराहे के पास जीएसटी टीम को देखकर भागते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झारखंड के पालूम निवासी पारस सिंह पुत्र शंकर दिल्ली से ट्रक लेकर बिलासपुर जा रहा था। ट्रक में परचून के सामान लदा हुआ था। जीएसटी की टीम सुबह सिजवाहा तिराहे के पास चेकिंग कर ही थी। चालक ने टीम को देखकर रफ्तार में भागने की कोशिश की। कुछ ही दूर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।चालक पारस उसके नीचे दब गया। उसके हाथ एवं पांव में गहरी चोट आई है। हादसे की सूचना पर बबीना टोल से पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार का कहना है कि चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें