फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दूध से भरा टैंकर पलटा, सड़क-नालियों में बहा, बर्तनों में भरते हुए ग्रामीणों का वीडियो वायरल

Thu, 30 Jul 2026 01:24 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

टैंकर मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रहा था। प्रतापपुरा के पास अचानक एक अन्ना पशु सामने आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। 
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा टैंकर एवं नीचे फैले दूध को भरते ग्रामीण। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतापपुरा के पास गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर में भरा अधिकांश दूध सड़क और नालियों में बह गया। दूध बहता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों व अन्य बर्तनों में दूध भरकर ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


टैंकर मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रहा था। प्रतापपुरा के पास अचानक एक अन्ना पशु सामने आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर दूध फैल गया और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कई लोग बाल्टियों, डिब्बों और अन्य बर्तनों में दूध भरकर ले जाते दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम के अनुसार हादसे में टैंकर चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें