फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला...मौत, हादसे के बाद सौ मीटर दूर घसीट ले गया

Sun, 12 Oct 2025 02:53 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बाइक ट्रैक्टर में फंस गई। चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। करीब दो सौ मीटर तक ट्रैक्टर में फंसकर उसकी बाइक घसीटती रही। राहगीरों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर रोककर चालक भाग निकला।।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार दोपहर सीपरी बाजार के झांसी-शिवपुरी हाइवे पर पहूज नदी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी मानवेंद्र सिंह उर्फ कल्लू (32) पुत्र पर्वत टाइल्स लगाने का काम करता था। परिजनों का कहना है शनिवार दोपहर लाइट न होने से मानवेंद्र का काम बंद था। बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह आवास विकास तिराहे से करीब 800 मीटर दूर पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उसकी बाइक ट्रैक्टर में फंस गई। चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। करीब दो सौ मीटर तक ट्रैक्टर में फंसकर उसकी बाइक घसीटती रही। राहगीरों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर रोककर चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी, उसकी बेटी दिव्यांशी एवं बेटा हरिशंकर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मानवेंद्र ही इकलौता कमाने वाला था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें