फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तेज रफ्तार थार ने टक्कर मारते हुए बाइक सवारों को 500 मीटर तक घसीटा, हादसे में चचेरे भाइयों की मौत

Fri, 20 Feb 2026 02:20 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बाइक सवार दोनों चचेरे भाई छतरपुर में शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी और घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक ले आ गया। जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के नीचे फंसी बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भदरवारा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा एक तेज रफ्तार थार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक कार के नीचे आकर फस गई। कार चालक लगभग 500 मीटर वाहन को घसीटता ले गया। जिसके चलते दोनों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


गंजरानीपुर निवासी 60 वर्षीय राजकुमार साहू अपने चचेरे भाई मोर पहाड़ी थाना चंदेरा मध्य प्रदेश निवासी 65 वर्षीय किशोरीलाल साहू के साथ बृहस्पतिवार को छतरपुर निमंत्रण में गए थे। शुक्रवार की सुबह वह छतरपुर से घर वापस आ रहे थे। भदरवारा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार कार के नीचे आ गए। कार चालक लगभग 500 मीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज मौके पर पहुंचे। मृतकों को कार के नीचे से निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन



हादसे के बाद का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें