फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तेज रफ्तार कंटेनर ने लोडिंग में मारी टक्कर, 12 घायल, हाईवे पर बडाेरा गांव के पास हुआ हादसा

Wed, 27 May 2026 06:33 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

तालबेहट के कड़ेसरा गांव से सब्जी लादकर बबीना की भेल मंडी की ओर लोडिंग जा रही थी। उसी दौरान उधर से गुजर रहे कंटेनर का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे कंटेनर रॉग साइड जा पहुंचा। सामने से आ रही लोडिंग से टकरा गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी ललितपुर हाईवे पर बडोरा गांव के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में 12 किसान एवं मजदूर घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे तालबेहट के कड़ेसरा गांव से सब्जी लादकर बबीना की भेल मंडी की ओर लोडिंग जा रही थी। उसी दौरान उधर से गुजर रहे कंटेनर का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ। कंटेनर चालक नियंत्रण खो बैठा। कंटेनर रॉग साइड जा पहुंचा। सामने से आ रही लोडिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग खाई में जा गिरी। लोडिंग के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आकाश कुशवाहा (30), फूला देवी(60), शांति देवी(60), रामकुंवर(40) एवं सखी(60) निवासी कड़ेसरा, तालबेहट समेत बारह घायल हो गए। थाना प्रभारी विनय साहू के मुताबिक घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें