फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नाग-नागिन के जोड़े ने महिला को डसा, उपचार के दौरान मौत, चारा काटने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 31 Aug 2025 02:00 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

गांववालों ने नाग-नागिन को भी पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा के सिमरा गांव में शुक्रवार शाम मवेशियों के लिए चारा काटने गई एक महिला को नाग-नागिन के जोड़े ने डस लिया। कुछ देर बाद वह अचेत हो गई। उधर, गांववालों ने नाग-नागिन को भी पीट-पीटकर मार डाला। उधर, अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


सिमरा गांव निवासी प्रीति यादव (38) शाम करीब पांच बजे अपने अन्य परिजनों के साथ मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। परिजनों का कहना है कि चारा काटते समय करीब छह फीट लंबे नाग-नागिन का जोड़ा नजर आया। जब तक वह सावधान हो पाती, जोड़े ने प्रीति के बाएं हाथ में डस लिया। प्रीति को सांप के डसते ही चीख पुकार मच गई। उसके देवर गोलू यादव, उधम आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ लिया। कुछ देर बाद प्रीति बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रीति के परिवार में दो बेटे समेत एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें