फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज में बनेगी बहुमंजिला इमारत और 272 बेड का छात्रावास, शासन ने 55.31 करोड़ किए मंजूर

Tue, 23 Sep 2025 09:56 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि पहली किस्त के रूप में 18.91 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही दोनों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मेडिकल कॉलेज में यूजी-पीजी के छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक बहुमंजिला इमारत बनेगी। यूजी की छात्राओं के लिए 272 बेड का छात्रावास बनेगा। शासन ने 55.31 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 18.91 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एमबीबीएस, एमएस व एमडी के छात्र-छात्राओं की सीट बढ़ गई है, मगर सुविधाएं पूर्ववत होने की वजह से मेडिकल कॉलेज में काफी दिक्कत हो रही थी। कई साल से एक जगह पर ही लेक्चर थियेटर रूम, केंद्रीय पुस्तकालय, कैफेटेरिया, ऑडिटोरियम व परीक्षा भवन की जरूरत महसूस हो रही थी। गेट नंबर तीन के पास 28.43 करोड़ रुपये में अत्याधुनिक बहुमंजिला इमारत बनाने का प्रस्ताव भेजा गया, जो शासन ने स्वीकृत कर लिया।

वहीं, हॉस्टल कम होने से यूजी की छात्राओं को मजबूरन पैरा मेडिकल कॉलेज में रहना पड़ रहा था। उन्हें न सिर्फ आने-जाने में दिक्कत होती है, बल्कि रात के समय अनहोनी का भय बना रहता है। कई बार रात में आवागमन के समय छात्राओं से अभद्रता भी हो चुकी है। इस समस्या के निदान के लिए शासन ने 272 बेड का हॉस्टल बनाने के लिए 28.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा, जो मंजूर कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था को 9.41 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



64 बेड का पीजी हॉस्टल बनना शुरू

मेडिकल कॉलेज में 64 बेड के पीजी छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बनने से पीजी छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। इसका निर्माण 6.81 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। मार्च तक काम पूरा होने की उम्मीद है।


मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि शासन ने अत्याधुनिक बहुमंजिला इमारत और छात्राओं के 272 बेड के छात्रावास के एस्टीमेट को मंजूर कर लिया है। पहली किस्त के रूप में 18.91 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही दोनों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें